Breaking
14 Jun 2026, Sun

अल्पसंख्यक छात्राओं के लिए खुशखबरी, बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक पर सरकार देगी प्रोत्साहन राशि

देहरादून:(जीशान मलिक)उत्तराखंड सरकार ने मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी छात्रा योजना 2026 के तहत अल्पसंख्यक छात्राओं के लिए बड़ी घोषणा की है। वर्ष 2026 में उत्तराखंड राज्य बोर्ड से 10वीं या 12वीं कक्षा में 60% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप धनराशि दी जाएगी।

“प्रोत्साहन राशि का विवरण:

कक्षा 10वीं उत्तीर्ण:

60% से 70% अंक: 10,000 रुपए

70% से 80% अंक: 15,000 रुपए

80% से ऊपर: 20,000 रुपए

कक्षा 12वीं उत्तीर्ण:

60% से 70% अंक: 15,000 रुपए

70% से 80% अंक: 20,000 रुपए

80% से ऊपर: 25,000 रुपए

सरकार का उद्देश्य अल्पसंख्यक वर्ग की मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और आर्थिक मदद देना है। पात्र छात्राएं अपने स्कूल या अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के माध्यम से आवेदन कर सकेंगी। योजना से हजारों छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *