Breaking
26 Apr 2026, Sun

मेहनत रंग लाई: माँ कौशल देवी एकेडमी के विद्यार्थियों ने उत्तराखंड बोर्ड में रचा इतिहास, तनीषा-जैनब बनीं मिसाल

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा परिणामों में माँ कौशल देवी एकेडमी के सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से न केवल विद्यालय प्रबंधन बल्कि अभिभावक को  मे भी खुशी की लहर दौड़ गई है।

“कक्षा 12 में तनीषा और जैनब का शानदार प्रदर्शन”

इस वर्ष12 की बोर्ड परीक्षा में मां कौशल देवी एकेडमी स्कूल की छात्रा तनीषा और जैनब ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।दोनों ही छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपने माता-पिता के कठिन परिश्रम को दिया है। विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी सम्मान अंक पाकर अपनी योग्यता साबित की है।

“बोर्ड परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों का विवरण”फरहा संध्या, शिवांक गिरी,शुहान,अक्षित,रूहिना,रिया,गुलफरीन, साहिबा, इत्यादि।

विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्या रेनू गोस्वामी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा:आज का परिणाम हमारे विद्यार्थियों की साल भर की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का प्रतिफल है। तनीषा और जैनब ने जो मुकाम हासिल किया है, वह अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगा। हमारा लक्ष्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।”

विद्यालय की डायरेक्टर सीमा गोस्वामी ने भी मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने भगवा सनातन टाइम्स के संवाददाता जीशान मलिक से बातचीत में बताया “माँ कौशल देवी एकेडमी हमेशा से ही गुणात्मक शिक्षा और अनुशासन पर जोर देती आई है। ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।बस उन्हें सही मंच की आवश्यकता होती है। मुझे गर्व है कि हमारे स्कूल के बच्चों ने उत्तराखंड बोर्ड में इतना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हम आगे भी शिक्षा के स्तर को और ऊँचा ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *