Breaking
26 Apr 2026, Sun

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: विज्ञान भवन में गूंजा अजीतपुर का नाम, ‘मॉडल पंचायत’ की ओर बढ़ते कदम

नई दिल्ली/बहादराबाद:(चीफ एडिटर)’राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’ के पावन अवसर पर दिल्ली का प्रतिष्ठित विज्ञान भवन अजीतपुर पंचायत की उपलब्धियों का गवाह बना। भारत सरकार द्वारा विशेष रूप से आमंत्रित अजीतपुर के ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप ने इस राष्ट्रीय मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर क्षेत्र का मान बढ़ाया।

“प्रमुख अतिथियों का मिला मार्गदर्शन”

इस भव्य समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके ओजस्वी संबोधन ने ग्रामीण भारत के नवनिर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा दी। कार्यक्रम के दौरान पंचायती राज मंत्रालय के उच्चाधिकारियों के साथ भी गहन संवाद हुआ, जिनमें प्रमुख रहे:विवेक भारद्वाज (सचिव)। सुशील कुमार लोहानी (अपर सचिव)।सुश्री मुक्ता शेखर (संयुक्त सचिव)।विजय कुमार (निदेशक)।

इन वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पंचायती राज व्यवस्था को आधुनिक और सशक्त बनाने के रोडमैप पर विस्तार से चर्चा की गई।बहादराबाद ब्लॉक का गौरवशाली प्रतिनिधित्व

यह पूरे क्षेत्र के लिए हर्ष का विषय है कि बहादराबाद ब्लॉक से प्रखर कश्यप के साथ तीन अन्य कर्मठ प्रधानों ने भी इस गरिमामयी कार्यक्रम में हिस्सा लिया:मनीष (ग्राम प्रधान, सराय)।सचिन कुमार (ग्राम प्रधान, कटारपुर)।दीपक सैनी(ग्राम प्रधान, शाहपुर शीतला खेड़ा)।अजीतपुर का संकल्प: ‘मॉडल पंचायत’ का निर्माण

विज्ञान भवन से नई प्रेरणा और विजन लेकर लौटे ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा यह निमंत्रण अजीतपुर के हर एक नागरिक के विश्वास और हमारी सामूहिक मेहनत का परिणाम है। हमारा लक्ष्य अब अजीतपुर को केवल विकसित बनाना ही नहीं, बल्कि इसे देश की एक ‘मॉडल पंचायत’ के रूप में स्थापित करना है। ग्रामवासियों का सहयोग और स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।”इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि यदि नेतृत्व युवा और विजनरी हो, तो गांव की आवाज देश की राजधानी तक प्रभावी ढंग से पहुंचती है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *