पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक)ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष हज़रत मौलाना खालिद सैफुल्ला रहमानी शनिवार देर शाम पिरान कलियर पहुंचे। यहां उन्होंने हाजी शमीम साबरी के मुख्य कार्यालय शमीम साबरी कॉलोनी में उत्तराखंड मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड एवं जमीयत उलेमा उत्तराखंड के पदाधिकारियों से मुलाकात की।
हज़रत का खास खैरमकदम किया गया और अहम मसाइल पर चर्चा हुई। इसके बाद हाजी शमीम साबरी के नेतृत्व में मौलाना रहमानी दरगाह साबिर पाक कार्यालय पहुंचे, जहां उन्हें दरगाह संबंधी मसाइल से अवगत कराया गया।
हज़रत ने दरगाह साबिर पाक में चादर व फूल पेशकर मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे की दुआ की। उनके पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में अकीदतमंद और स्थानीय लोग दरगाह परिसर में जमा हो गए। दरगाह में खास रौनक देखने को मिली।अपने संक्षिप्त संदेश में मौलाना खालिद साहब ने कहा कि इस तरह के धार्मिक स्थल समाज को जोड़ने का काम करते हैं और हमें आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखना चाहिए।स्थानीय प्रशासन और दरगाह प्रबंधन ने दौरे के लिए जरूरी इंतजाम किए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मौलाना साहब की आमद को क्षेत्र में अहम धार्मिक व सामाजिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
कार्यक्रम की अगुवाई हाजी शमीम साबरी, पूर्व विधायक प्रत्याशी खानपुर आजाद समाज पार्टी ने की। इस दौरान मौलाना इम्तियाज साहब दिल्ली, मुफ्ती मोहम्मद ताजीम साहब सेक्रेट्री जमीयत उलेमा उत्तराखंड, मनव्वर कुरैशी, तसलीम कुरैशी, इंतजार अली, राव सिकंदर, राव शारिक, मोहम्मद सलीम अंसारी, मोहम्मद इलियास साबरी, सूफी इसरार साबरी, परवेज साबरी, जावेद साबरी, खादिम जिम्मू साबरी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

