Breaking
20 Apr 2026, Mon

हरिद्वार के अस्पतालों में चला जागरूकता अभियान, फायर टीम ने दिया प्रशिक्षण

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के तहत हरिद्वार में सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज’ थीम पर विशेष अभियान चलाया गया। अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह एवं उनकी टीम ने शहर के प्रमुख अस्पतालों में जाकर स्टाफ को अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया।

1. सिटी हॉस्पिटल 2 देवभूमि हॉस्पिटल  3. चैनराय जिला महिला हॉस्पिटल।

अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह ने अस्पताल स्टाफ को प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों के इस्तेमाल की जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अग्निशमन उपकरण हमेशा उच्च गुणवत्ता और कार्यशील दशा में रखे जाएं। साथ ही समय-समय पर मॉक ड्रिल आयोजित करने पर जोर दिया गया।

अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि आग लगने की स्थिति में तुरंत नजदीकी फायर स्टेशन को सूचित करें। आपातकालीन नंबर 112 के महत्व को भी समझाया गया। टीम ने सभी संस्थानों में लगे अग्निशमन उपकरणों की उपयोगिता जांची और परखी।

अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि मौके पर मौजूद व्यक्ति ही प्रथम रिस्पॉन्डर की भूमिका में होता है। इसलिए हर कर्मचारी को आग बुझाने के बेसिक तरीके आने चाहिए ताकि बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।यह अभियान आग की रोकथाम और जनजागरूकता के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *