Breaking
15 Sep 2026, Tue

लंढौरा नागल इमरती पुल के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर, इलाज के दौरान काटनी पड़ी टांग 

रूड़की:(चीफ एडिटर)लंढौरा नागल इमरती पुल के पास 11 अप्रैल की सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान युवक की बाईं टांग काटनी पड़ी और उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

हिमांशु राणा पुत्र लोकेश कुमार, निवासी नौसर हैदी मुस्त, छुटमलूर, सहारनपुर सीड्स फाइनेंस रूड़की में कार्यरत हैं। 11 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 9 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल संख्या UP 11 CX 8269 से ऑफिस के काम से जा रहे थे। जैसे ही वह लंढौरा नागल इमरती पुल से आगे पहुंचे, सामने से आ रही सफेद रंग की स्कॉर्पियो संख्या UK 08 P 0430 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

परिजनों के मुताबिक, स्कॉर्पियो तेज गति और लापरवाही से चलाई जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों को उनकी बाईं टांग काटनी पड़ी। फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल युवक के परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *