Breaking
30 Oct 2026, Fri

दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर का दसवीं में शानदार प्रदर्शन, अक्षिता अग्रवाल 99.2% अंकों के साथ बनीं स्कूल टॉपर

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर का दसवीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शानदार रहा। प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने बताया कि विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा और सभी बच्चों ने उत्कृष्ट अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण की है।

अक्षिता अग्रवाल ने 99.2 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं अलिशा चौधरी 99 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर मीहिका, ऋषी तथा आयुष ने संयुक्त रूप से 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए।

परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में अभिभावकों एवं बच्चों का तांता लग गया। बच्चों ने प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं और आशीर्वाद लिया।

विद्यालय के 251 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वहीं 103 बच्चों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल किए। विशेष रूप से एआई विषय में 57 बच्चों ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने दसवीं में डीपीएस रानीपुर के शानदार प्रदर्शन पर सभी बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को बधाई दी है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *