हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर ज्वालापुर के मोहल्ला कड़च्छ स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर चौक पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ भीमराव अंबेडकर कार्यक्रम समिति द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करने के साथ हुई। उपस्थित जनों ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करते हुए उनके आदर्शों पर चलने और समाज में समरसता कायम रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा, “बाबा साहेब डॉ अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय का प्रतीक है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। संविधान ने जो ताकत दी है, उसका उपयोग वंचित वर्ग को मुख्यधारा में लाने के लिए होना चाहिए।”
पूर्व सदस्य अनुसूचित जाति आयोग श्यामल कुमार ने काव्य के माध्यम से भाव व्यक्त करते हुए कहा“जो जलता रहा दीप बनकर अंधेरों में,वही रोशनी आज भी राह दिखाती है,बाबा साहेब का हर एक विचार,हम सबको जीना सिखाती है।
इस कार्यक्रम मे समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश, उपाध्यक्ष आशीष कुमार, संयोजक सुनील कुमार, महामंत्री अश्वनी कुमार, कोषाध्यक्ष गुलशन पालीवाल, सहसंयोजक प्रशांत कुमार, ऑडिटर शिवपाल, प्रचार मंत्री सतीश कुमार तथा सदस्य मानसिंह, रविंद्र दास एवं पंकज कुमार सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

