Breaking
2 Aug 2026, Sun

झबरेड़ा मार्ग पर दर्दनाक हादसा,मची चीख पुकार 

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)झबरेड़ा क्षेत्र गांव बोहडुपुर के पास काली नदी पर बन रहे पुल पर बजरी से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पास में सो रहे मजदूरों के टेंट पर पलट गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।

हादसे की जानकारी असगर, इस्तखार और शौकीन (निवासी जाटोवाला, थाना मिर्जापुर) की मौत।गुलफाम (निवासी जाटोवाला) और कर्मवीर (निवासी असगरपुर) घायल।ट्रक चालक फरार, पुलिस जांच जारी।

हादसे की वजह पुल का निर्माण कार्य पिछले डेढ़ महीने से चल रहा था।रात के समय चालक वैकल्पिक रास्ते से जाने के बजाय सीधे निर्माणाधीन पुल पर चढ़ गया।

“पुलिस की कार्रवाई…

सीओ देवबंद अभितेष सिंह ने बताया कि ट्रक खेड़ा मुगल क्षेत्र की ओर बजरी लेकर जा रहा था।फरार चालक की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *