पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक)हजरत बाबा गुलाम जिलानी साबरी का 16वां तीन रोजा सालाना उर्स 03, 04, 05 अप्रैल 2026 को कलियर शरीफ में मनाया जाएगा। इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से उनके मुरीद और चाहने वाले कलियर शरीफ पहुंचेंगे और नूरानी फैज हासिल करेंगे।
हजरत बाबा गुलाम जिलानी साबरी हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक रहमतुल्लाह अलैह के खास खिदमतदार रहे हैं। वह फिदा-ए-औलिया और आशिक-ए-मखदूम साबिर पाक थे।
“उर्स की जेरे निगरानी….
ख्वाजा हाफिज सय्यद मेराज हुसैन साबरी, सज्जादा नशीन दरगाह ख्वाजा शमसुद्दीन तुर्क पानीपती, चेयरमैन अंजुमन ग़ुलामान – ए- चिश्तिया साबरिया वेलफेयर सोसाइटी दरगाह शाह विलायत पानीपत, मो० 8168935516
“उर्स की जेरे इंतजाम…
अंजुमन ग़ुलामान – ए- चिश्तिया साबरिया वेलफेयर सोसाइटी (रजि०) दरगाह शाह विलायत साहब सनौली रोड पानीपत (हरियाणा)
“कार्यक्रम…
तीनों दिन दोनों समय लंगर – ए आम का संचालन किया जाएगा।स्थानीय युवा भी उर्स में आने वाले मेहमानों की ख़िदमात को अंजाम देंगे।हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित देश के कोने-कोने से मुरीद और चाहने वाले कलियर शरीफ पहुंचेंगे।

