Breaking
8 Jun 2026, Mon

हरिद्वार में विधिक जागरूकता मोबाइल वैन का शुभारंभ

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार नरेंद्र दत्त ने जिला न्यायालय परिसर से विधिक जागरूकता मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन 10 और 11 मार्च, 2026 को जनपद के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी।

“मोबाईल वेन का मुख्य उद्देश्य…

– दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता के प्रति जागरूक करना।

– सर्वोच्च न्यायालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 का व्यापक प्रचार-प्रसार करना।

– आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत तथा स्थायी लोक अदालत के बारे में जानकारी प्रदान करना।

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार नरेंद्र दत्त, प्रभारी सचिव/सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार ज्योति बाला,जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जसमहेंद्र सिंह,सभी न्यायिक अधिकारीगण,जिला जज के कर्मचारीगण,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के एल.ए.डी.सी. अधिवक्ता, मीडिएटर अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ता, पी.एल.वी. एवं अन्य सभी कर्मचारीगण शामिल रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *