Breaking
7 Jun 2026, Sun

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का प्रयास: इमली खेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की पहल

पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक)इमली खेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा गांवों में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। टीम ने बच्चों के होंठ कटे और पैर मुडे दिल में छेद, दौरे पड़ना, आंख, कान आदि समस्याओं से परेशान बच्चों को देखकर आगे उपचार के लिए भेजा जा रहा है।

डॉ. राव अकरम चिकित्सा अधिकारी इमली खेड़ा ने बताया कि उनकी टीम द्वारा गंभीर बीमारियों जैसे टी.बी., कैंसर, शुगर, नेत्र रोग,और अन्य बीमारियों की रोकथाम का प्रयास तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

समस्त पी.एच.सी. केन्द्र के स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका है और N. H. M. और मानसी परियोजना पब्लिक हेल्थ ने मिलकर ग्रामीणों के बच्चे महिलाओं को जागरूक कर उपचार करा रहे हैं। इस कार्यक्रम के तहत, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं और लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।

इस पहल की सराहना करते हुए, स्थानीय निवासियों ने कहा कि यह कार्यक्रम उनके लिए एक वरदान साबित हो रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र की टीम को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त की कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *