Breaking
8 Jun 2026, Mon

देवभूमि रक्षा मंच का सरकार को अल्टीमेटम: 150 करोड़ के भूमि सौदे पर उठाए सवाल

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)देवभूमि रक्षा मंच ने हरिद्वार के सिंहद्वार पर “बुद्धि-शुद्धि यज्ञ” का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने उत्तराखंड सरकार के खिलाफ 150 करोड़ रुपये के भूमि सौदे के विरोध में आंदोलन की चेतावनी दी है। यह भूमि सौदा देहरादून के विकासनगर में 16.61 एकड़ भूमि की अवैध बिक्री से जुड़ा है, जिसमें रईस अहमद और महमूद मदनी के नाम सामने आए हैं।

मंच के पदाधिकारियों का आरोप है कि इस सौदे में सरकार के संरक्षण में कुछ अधिकारियों की मिलीभगत है, जिससे देश को तोड़ने वाले तत्वों और दंगों में आरोपित लोगों को कानूनी और आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने सरकार से इस मामले में ठोस कदम उठाने की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर ऐसा नहीं किया गया, तो वे 15 मार्च से 15 अप्रैल तक सरकार के प्रभावशाली लोगों और आरोपी रईस अहमद के संबंधों के साक्ष्य जनता के सामने प्रस्तुत करेंगे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *