Breaking
21 Sep 2026, Mon

एसएमजेएन पीजी कॉलेज के छात्रों ने शतरंज प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)एसएमजेएन पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अंतर्महाविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता में कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

बी.कॉम. 6 सेमेस्टर के छात्र कृष्णा चावला ने यूनिवर्सिटी चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। महाविद्यालय की टीम ने ग्रुप मैच में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसमें कृष्णा चावला, हर्षित शर्मा, अनमोल रावत, सुफियान खान और आर्यन बक्शी शामिल थे।

बी.कॉम. 4th सेमेस्टर की समता शर्मा ने तृतीय पुरस्कार जीता। महाविद्यालय के तीन खिलाड़ियों – कृष्णा चावला, अनमोल रावत और समता शर्मा का चयन नॉर्थ जोन इंटर-यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार बत्रा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। और कहा कि महाविद्यालय अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, माँ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट तथा कॉलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष महन्त डॉ रविन्द्र पुरी महाराज ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि युवा प्रतिभाएं ही सशक्त भारत की नींव हैं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *