Breaking
30 Jul 2026, Thu

झबरेड़ा के हरजोली झोझा में राज्य मंत्री ने किया सड़क का उद्घाटन

हरिद्वार:(जीशान मलिक)विधानसभा क्षेत्र झबरेड़ा के अकबरपुर झोझा गांव में राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल द्वारा इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

“सड़क के उदघाटन से ग्रामीणों को मिली राहत…

इस सड़क के निर्माण से जहाँ ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी वहीं अरबी मदरसे की छात्र छात्राओं को काफी लाभ मिलेगा। राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शहर से लेकर गांव गांव के विकास को लेकर बेहद गंभीर है।

“ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत…

इस इंटरलौकिंग सड़क का उदघाटन करने से पहले राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल का सैंकड़ो ग्रामीणों द्वारा पगड़ी और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीणों में भारी उत्साह था।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *