Breaking
6 Jun 2026, Sat

शारदीय कांवड़ यात्रा के लिए प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश

हरिद्वार:(जीशान मलिक)शारदीय कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला सभागार में जीनल सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

“जिलाधिकारी के मयूर दीक्षित के निर्देश…

– सभी कांवड़ मार्ग, राष्ट्रीय राज मार्ग पर लाइट, पेयजल एवं शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

– पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की जाए।

– यातायात डायवर्जन प्लान तैयार किया जाए।

– संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए।

– अफवाहों पर कड़ी नजर रखी जाए।

– स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस, चिकित्सक दल एवं प्राथमिक उपचार केंद्रों में सभी चिकित्सा सुविधा सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए।

“नगर निगम, सिंचाई विभाग एवं जिला पंचायत को निर्देश…

– स्नान घाटों एवं कांवड़ मार्गों पर नियमित सफाई, कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

– मोबाइल टायलेट की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।

– निर्बाध पेयजल व बिजली आपूर्ति बनाए रखने को कहा गया।

“एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश…

– नजीबाबाद राष्ट्रीय मार्ग पर पड़े मलबे को तत्काल हटाया जाए।

– मार्ग कही पर भी अवरुद्ध न हो, जिससे कि कोई दुर्घटना आदि की संभावना बन जाए।

“उपजिलाधिकारी को निर्देश…

– गंगा घाटों एवं समस्त पुलो पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए।

“खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश…

– कांवड़ यात्रा में होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों को निर्धारित रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से चस्पा करने और ओवररेटिंग न करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

– भोजन की गुणवत्ता, एक्सपायरी सामग्री की जांच और नियमित निरीक्षण कर खराब खाना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *