हरिद्वार:(चीफ एडिटर)जगजीतपुर हरिद्वार में ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप के जन्मदिन पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं का नेतृत्व किया और उनके साथ 25 अन्य युवाओं ने भी रक्तदान किया।
“रक्तदान शिविर का उद्देश्य…
– रक्तदान के महत्व को बढ़ावा देना।
– जरूरतमंदों की मदद करना।
– समाज में सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना।
“ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप का संदेश…
“मेरे लिए राजनीति और पद केवल माध्यम हैं, असली लक्ष्य मानवता की सेवा है। जन्मदिन पर जश्न मनाने से ज्यादा सुकून किसी जरूरतमंद की जान बचाने में मिलता है।”
“कुंवर नरेंद्र सिंह नेगी का संदेश…
“जनप्रतिनिधियों का ऐसा आचरण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। रक्तदान करने वाले सभी युवाओं का मैं आभारी हूँ।”
इस अवसर पर मोहित कश्यप, उपदेश चौधरी, मोनिश भारद्वाज, रविकांत बिजनौर, प्रिंस चौधरी, गौरव कश्यप, रिदम गुलाटी, संकेत साहनी, आदर्श कश्यप, कमलकांत, संजीव कुमार, रोहित सैनी, सोनू कश्यप, शेखर कश्यप, शिवदत्त कश्यप, प्रशांत गुप्ता, सार्थक शर्मा, लवी राजपूत, सोनेश पाल, सनोज गुप्ता, जुबैर अंसारी, मोहम्मद आदिल, अंकित सैनी, राजेश शर्मा आदि।

