Site icon Bhagwa Sanatan Times

24 घंटे में शातिर चोर गिरफ्तार, ₹2.80 लाख की ज्वेलरी बरामद

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)कोतवाली नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया, जिसने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की ज्वेलरी चोरी की थी। 15 अगस्त 2025 को पीड़िता प्रीति पत्नी हरीशचन्द्र, निवासी इन्द्रा बस्ती, कोतवाली नगर हरिद्वार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर का ताला तोड़कर सन्दूक से सोने का मंगलसूत्र, दो जोड़ी झुमके और एक अंगूठी चोरी हो गई है। इस मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0 561/25 धारा 331(3), 305 बीएनएस पंजीकृत किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली नगर पुलिस ने तुरंत छानबीन शुरू की और रपटे के पास पीर मजार जाने वाले रास्ते से आरोपी को चोरी की ज्वेलरी के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमन थापा उर्फ़ पोंटी (22 वर्ष), पुत्र सोनू थापा, निवासी इन्द्रा बस्ती, कोतवाली नगर हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के पास से बरामद ज्वेलरी की कुल कीमत करीब ₹2,80,000 आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 561/2025 धारा 305, 331(3) बीएनएस एवं बढ़ोतरी धारा 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। इस सफल गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक अंशुल अग्रवाल, निरीक्षक परविन्दर और कांस्टेबल पंकज तिवारी की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Exit mobile version