Site icon Bhagwa Sanatan Times

“दुकान के बाहर से मिक्सी और गिजर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,चोरी किया सामान बरामद”

हरिद्वार:(जीशान मलिक)हरिद्वार क्षेत्र के ज्वालापुर से विपिन गोयल निवासी गोयल इंटरप्राइजेज नाथ नगर कोतवाली ज्वालापुर ने तहरीर देकर बताया नाथ नगर ज्वालापुर स्थित दुकान के बाहर से दो गीजर चोरी कर ले जाने के संबध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

जिस पर कार्यवाही करते हुए गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आस_पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया जिसमें चोर को चिन्हित कर एक खास सूचना पर अभियुक्त आकाश पुत्र राजकुमार निवासी मन्नूगंज खुडबुडा थाना कोतवाली नगर जनपद देहरादून को मय चोरी के सामान के साथ लाल पुल के पास नहर पटरी से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी नशे का लत का आदी है अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को आरोपी अंजाम देता है। पुलिस टीम ने आकाश पुत्र राजकुमार निवासी मन्नूगंज खुडबुडा थाना कोतवाली नगर जनपद देहरादून से दो गिजर व एक मिक्सी बरामद की है।

Exit mobile version