
रूड़की:(जीशान मलिक) कोतवाली गंगनहर पुलिस ने चोरी के एक मामले का 48 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चुराया गया लोहे का गेट, तूफानी पंखा, हथौड़ा समेत सभी चुराया हुआ सामान बरामद हुआ।दिनांक 22 जून 2026 को पाडली गुर्जर निवासी सदाकत पुत्र लियाकत ने कोतवाली गंगनहर में तहरीर दी थी कि अज्ञात चोर उसके गोदाम से लोहे का गेट, हथौड़ा, लकड़ी की चाली, तसले, सरिये के टुकड़े, पाइप, बिजली का पंखा और लोहे के पाइप चोरी कर ले गए। पुलिस ने मु0अ0सं0- 229/2026 धारा 305 BNS के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
खुलासे में जुटी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 24 जून को तेल्लीवाला पनियाला रोड के पास से आरोपी वसीम पुत्र इरफान और जावेद पुत्र इबने हसन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की बात कबूल की।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 लोहे के तसले, एक लोहे का हथौड़ा, बेनटा लकड़ी का, एक तूफानी पंखा, एक लोहे का गेट, 5 लकड़ी की चाली, एक साइकिल का रेड़ा और एक नीला प्लास्टिक ड्रम बरामद किया।दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
“गिरफ्तार आरोपी”
1. वसीम:पुत्र इरफान, निवासी बागोंवाली, मुजफ्फरनगर UP, हाल पता तेलीवाला, गंगनहर, उम्र 27 वर्ष
2. जावेद: पुत्र इबने हसन, निवासी तेलीवाला छप्पर वाली मस्जिद, थाना गंगनहर
“पुलिस टीम में शामिल”
इस सफलता में अ0उ0नि0 जाकिर हुसैन, हे0का0 अशोक तिवारी और हो0गा0 योगेश कुमार की अहम भूमिका रही।

