Site icon Bhagwa Sanatan Times

हरिद्वार: गंगनहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 चोरी की बाइकें बरामद, 3 शातिर गिरफ्तार

रूड़की:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के वाहन चोरी पर अंकुश लगाने के दिशा-निर्देशों के बाद गंगनहर कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 17 चोरी की दोपहिया वाहन बरामद कर 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। एसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सुरागरसी, पतारसी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर सलेर चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान 3 संदिग्धों को रोका। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी की वारदातें कबूल कीं। उनकी निशानदेही पर शाहपुर रुड़की में जियाउलहक के आम के बाग के पास खंडहर से कुल 17 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।पुलिस के मुताबिक आरोपी हरिद्वार के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बाइकें चोरी कर उन्हें इस खंडहर में छिपाते थे।

“किन मुकदमों से जुड़ी बरामदगी”

– कोतवाली गंगनहर: 4 मुकदमों से जुड़ी 4 बाइकें बरामद

मु0अ0सं0 291/26, 292/26, 293/26, 294/26 धारा 303(2), 317(2), 3(5) BNS

वाहन नं: UK08AS9660, UP11CB9591, UK17R5791, UK08R0850

– कोतवाली कनखल: 1 मुकदमे से जुड़ी 1 बाइक

– धारा 35/106 BNSS: 12 अन्य बाइकें

बरामदगी के आधार पर आरोपियों पर धारा 317(2), 317(5), 3(5) BNS व 35/106 BNSS की बढ़ोतरी की गई है।

“गिरफ्तार आरोपी” 

1. विपिन पुत्र समय सिंह, निवासी छापुरशेर अफगानपुर, थाना भगवानपुर, उम्र 23 वर्ष

2. आशु कुमार पुत्र अनिल कुमार, निवासी ग्राम हबीबपुर निवादा, थाना कलियर, उम्र 24 वर्ष

3. शौकीन पुत्र शकीर, निवासी सिकंदरपुर, थाना भगवानपुर, उम्र 38 वर्ष

“बरामद वाहनों में शामिल”  

अधिकांश वाहन हीरो स्प्लेंडर हैं। इसके अलावा 1 होंडा शाइन और 1 एक्टिवा स्कूटी UK07BK0589 भी शामिल है। पुलिस ने सभी वाहनों के चेसिस और इंजन नंबर खंगालकर मालिकों की पहचान शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई को SHO मनी भूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में उ0नि0 पंकज कुमार, उ0नि0 ब्रहमदत्त बिजलवाण, अ0उ0नि0 मनीष कवि, हे0का0 युनूस बेग, हे0का0 दुर्गा प्रसाद, का0 राकेश राणा, का0 अर्जुन सिंह, का0 राहुल और CIU हरिद्वार के का0 वसीम ने अंजाम दिया।

Exit mobile version