Site icon Bhagwa Sanatan Times

10वीं बोर्ड में चमके पुलिस मॉडर्न स्कूल के छात्र, एसएसपी हरिद्वार ने किया सम्मानित,मनीषा ने 97.2% अंक पाकर किया टॉप 

हरिद्वार:(जीशान मलिक)सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले पुलिस मॉडर्न स्कूल रोशनाबाद के मेधावी छात्र-छात्राओं को एसएसपी हरिद्वार ने सम्मानित किया। स्कूल के पांच विद्यार्थियों ने 93 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। मनीषा ने 97.2% अंकों के साथ स्कूल टॉप किया। तनवी ने 96%, आदित्य और श्रेया ने 94.4-94.4% तथा लवी सैनी ने 93% अंक प्राप्त किए।

“हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह ने दी बधाई”

एसएसपी हरिद्वार ने सभी मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार के बच्चों की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा है। शिक्षा के साथ अनुशासन जरूरी है।परिणाम आने के बाद स्कूल में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य ने सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्कूल आगे भी बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। सम्मान समारोह में स्कूल स्टाफ और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version