Site icon Bhagwa Sanatan Times

“विजडम वर्ल्ड स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन,तस्मीया अंसारी ने 96.5% अंक हासिल कर रौशन किया नाम”

पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक): सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम में विजडम वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई और छात्रों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और गले मिलकर बधाई दी।

कक्षा 10वीं में तस्मीया अंसारी ने 96.5% अंक प्राप्त कर टॉप किया,तस्मीया अंसारी ने भगवा सनातन टाइम्स क़े संवाददाता ज़ीशान मलिक से बात-चीत मे बताया कि उनके माता-पिता ने आज तक उन्हें कोई मोबाइल नहीं दिया, और ना ही कभी किसी काम के लिए दबाव बनाया जिसके चलते उन्हें पढ़ाई करने में बेहद आसानी हुई उसी का नतीजा है।कि आज मैंने यह मकाम हासिल किया है।खास बात यह है कि आज तक उन्होंने कोई कोचिंग भी नहीं ली है।

उन्होंने ये भी बताया कि वह स्कूली शिक्षा के साथ-साथ दीनी तालीम पर भी पूरा ध्यान देती हैं। पांच वक्त की नमाज और कुरान शरीफ उनकी आदत बन चुकी है, इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि मैंने 5-6 घंटे पढ़ाई करके इस मुकाम को हासिल किया है।तस्मीया अंसारी की कामयाबी पर उनके माता-पिता भी गर्व महसूस कर रहे हैं।तस्मीया अंसारी क़े पिता नाजिम अंसारी ने बताया है हमारे घर मे खुशी का माहौल है, रिजल्ट आने क़े बाद हमारे घर बधाई का ताँता लगा हुआ है, परिवार एवं ग्रामीण वाले स्टेटस लगा कर हमारी बच्ची को बधाई दे रहे है।

दोनों विद्यार्थी एक ही स्कूल और एक ही गांव क़े है….

आपको बता दे कि इसी स्कूल का एक और होनहार छात्र भी है,अलाउद्दीन ने भी 84.5% अंक हासिल कर अपने गांव रहमतपुर का नाम गौरवान्वित किया। अलाउद्दीन क़े पिता साबिर हसन ने मिठाई खिलाकर अलाउद्दीन को बधाई दी।

इन विद्यार्थियों की सफलता पर स्कूल के शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि इस वर्ष का परीक्षा परिणाम पहले की तुलना में और बेहतर रहा है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का नतीजा है।

स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने स्कूल की प्रशंसा करते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में यह संस्थान और भी ऊंचाइयों को छुएगा और अधिक विद्यार्थियों को सफलता के पथ पर अग्रसर करेगा।

Exit mobile version