Site icon Bhagwa Sanatan Times

इंटरवल क्लब ने बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

 

ऋषिकेश:(मनन ढींगरा)इनर व्हील क्लब ऋषिकेश ने आईएससी और आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहर के टॉपर्स को सम्मानित किया।इस आयोजन का उद्देश्य मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करना और उनकी कड़ी मेहनत की सराहना करना था।आईएससी बोर्ड में आरपीएस स्कूल के कृष्ण अग्रवाल ने 97.75% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

मॉडल स्कूल की दिव्यांशी राणा ने 97% और ओएस एम स्कूल के सिद्धार्थ विद्यालय 96.57% अंक प्राप्त किया क्ष। इसी बोर्ड में संदली सिंगला ने 96.4% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

आईसीएसई बोर्ड में आरपीएस स्कूल के विराट कुमार राव ने 98.2% अंकों के साथ टॉप किया मॉडल स्कूल के सुमुख घोड़े 98.07% आईपीएस के ओम कुमार गुप्ता ने 97.4% और ऑसम की कवरदीप कौर ने 95.3% अंक प्राप्त किया।

इस अवसर पर कलाध्यक्ष नलनी शर्मा ने कहा इन छात्रों की सफलता हमारे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है शिक्षा और देश प्रेम दोनों को एक साथ मनाना हमारे क्लब का उद्देश्य रहा है। और आज का दिन इसका प्रतीक है।

कार्यक्रम की एक विशेष झलक यह रही कि ऑपरेशन सिंदूर की भावना को सम्मानित करते हुए क्लब के सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से देशभक्ति गीत ए वतन वतन मेरे आजाद रहे तू गया जिससे माल गर्व और उत्साह से भर गया। इस अवसर पर सीमा सिंह ,रितु अग्रवाल व अन्य सदस्यों उपस्थित थीं ।

Exit mobile version