Site icon Bhagwa Sanatan Times

हरिद्वार: CMR ग्रीन कंपनी से चांदी चोरी करने वाले 3 कर्मचारी गिरफ्तार

हरिद्वार:(जीशान मलिक) SSP हरिद्वार के नेतृत्व में चल रही ठोस कार्रवाई के तहत सिडकुल पुलिस ने CMR ग्रीन कंपनी में स्क्रैप से निकलने वाली चांदी की चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने कंपनी के ही 03 आरोपी कर्मचारियों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से 581.87 ग्राम चांदी बरामद की है। आरोपी चोरी की चांदी को थैली में छिपाकर कंपनी की दीवार के पास फेंक देते थे।दिनांक 15.06.2026 को वादी ऋषि तिवारी पुत्र राम लखन तिवारी निवासी ज्वालापुर, हरिद्वार द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल में मु0अ0सं0 237/2026 धारा 306 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की विवेचना एडिशनल उपनिरीक्षक अनिल सैनी द्वारा की जा रही थी।

जांच के दौरान कंपनी के तीन कर्मचारियों से सख्ती से पूछताछ की गई, जिन्होंने कंपनी से चांदी चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर कंपनी की दीवार के पास फेंकी गई एक नीले रंग की थैली बरामद की गई, जिसमें कपड़े की पोटली में छिपाकर रखी गई चोरी की चांदी मिली। मौके पर वादी ऋषि तिवारी द्वारा बरामद धातु की पहचान कंपनी की चांदी के रूप में की गई। इसके बाद तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।पुलिस ने मुकदमे में धारा 3(5)/317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। आरोपियों के विरुध्द नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कंपनी में स्क्रैप से निकलने वाली कीमती धातुओं की सुरक्षा को लेकर भी जांच की जाएगी।

“गिरफ्तार आरोपी: 

1. दीपक पुत्र सुखवीर निवासी ग्राम रसूलपुर रिठौली, थाना चोला चौकी, बुलंदशहर (उ.प्र.) हाल निवासी अशोक वाटिका, हरीनगर कॉलोनी, थाना सिडकुल, हरिद्वार।

2. रवि चौहान पुत्र मदनपाल चौहान निवासी ग्राम रोशन नगर, थाना उजझानी, जनपद बदायूं (उ.प्र.) हाल निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार।

3. कमल कुमार पुत्र भूदेव सिंह निवासी ग्राम शहबाजपुर, थाना शिवालाकला, जिला बिजनौर (उ.प्र.) हाल निवासी रामधाम कॉलोनी, थाना सिडकुल, हरिद्वार।

बरामदगी:581.87 ग्राम सफेद धातु (चांदी)

पुलिस टीम एडिशनल उपनिरीक्षक अनिल सैनी, कांस्टेबल प्रदीप, कांस्टेबल सुनील तोमर।

Exit mobile version