Site icon Bhagwa Sanatan Times

चोरी की मोटरसाइकिल समेत दो आरोपी गिरफ्तार, सिडकुल पुलिस ने किया वाहन बरामद

हरिद्वार:(जीशान मलिक) सिडकुल थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल संख्या UK17-U-4846 बरामद की है।पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को प्रदुमन पुत्र कुशलपाल, निवासी आनेकी हेतमपुर, सिडकुल, हरिद्वार ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत थाना सिडकुल में दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 329/2026 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया था।

वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए थानाध्यक्ष सिडकुल ने पुलिस टीम का गठन किया। टीम द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में 15 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सरकारी अस्पताल तिराहा, रोशनाबाद में चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया।

पूछताछ के साथ वाहन के चेसिस नंबर MBLHAW23XPHFA7623 का सत्यापन किया गया, जिसमें मोटरसाइकिल उक्त मुकदमे से संबंधित पाई गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

“गिरफ्तार आरोपी”

1. अजय उर्फ फाइटर पुत्र भोपाल सिंह, निवासी ग्राम मंडावर, थाना मंडावर, जिला बिजनौर, हाल निवासी हेतमपुर, थाना सिडकुल, हरिद्वार।

2. विक्की पुत्र सतपाल, निवासी ऐल्प्स कॉलोनी, हेतमपुर, थाना सिडकुल, हरिद्वार।

“बरामदगी”

चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UK17-U-4846

चेसिस नंबर MBLHAW23XPHFA7623

“पुलिस टीम में शामिल”

उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल कुलदीप बगासी एवं कांस्टेबल मनीष।

Exit mobile version