Site icon Bhagwa Sanatan Times

हरिद्वार:प्रेमिका की हत्या कर फरार हुआ सनकी प्रेमी प्रदीप गिरफ्तार

हरिद्वार:(जीशान मलिक)पुलिस टीम ने प्रेमिका की गला रेतकर हत्या करने के वाले आरोपी सनकी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि कल डायल 112 नंबर के माध्यम से थाना सिड़कुल पुलिस को सूचना मिली कि नवोदय चौक के पास एक युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर उसे जख्मी कर दिया है, और मौके से फरार हो गया है।फरार आरोपी की तलाश मे टीम जुट गई।

सूचना मिलते ही थाना सिड़कुल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा लहूलुहान हालात में पड़ी युवती को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा जहां चिकित्सक द्वारा उस युवती को मृत घोषित कर दिया गया। मृतका क़े पंचायतनामे की कार्यवाही शुरु की गई।जानकारी जुटाने पर सामने आया कि मृतका का नाम हंसिका यादव है।

जिससे किसी बात को लेकर झगड़ा होने पर उसके प्रेमी ने ही उस पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। मृतका के भाई वरुण यादव द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिड़कुल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरु की।

घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ करने पर मिली जानकारी के आधार पर संभावित स्थलों में तलाशी लेते हुए पुलिस टीम ने हत्यारोपी प्रेमी को दबोच लिया।

प्रदीप, हुसैनगंज, जिला सीतापुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। वह हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में “एंड्स लाइट” कंपनी में काम करता था। वर्ष 2021 में प्रदीप के ही पड़ौस की रहने वाली स्कूल टाइम की प्रेमिका जो अपने माता पिता की मृत्यु के बाद हरिद्वार आकर प्रदीप के साथ में लिव-इन में रहने लगी थी जिसको प्रदीप ने सिडकुल में ही एक कंपनी में नौकरी पर लगाया था।

और एक साल पहले मृतका का भाई वादी मुकदमा वरुण यादव भी प्रदीप के पास आकर रहने लगा।करीब चार साल तक साथ रहने के बाद एक महीने पहले दोनों में दूरी आ गई। आपसी झगड़े और मनमुटाव के कारण हंसिका ने प्रदीप से अलग होकर रोशनाबाद में अपनी सहेली के साथ रहना शुरू कर दिया, जबकि प्रदीप हेतमपुर गांव में हंसिका के भाई वरुण यादव के साथ रहने लगा।

पुलिस की शुरुआती जांच और सूत्रों के मुताबिक, हंसिका के किसी अन्य युवक से मेलजोल व साथ में रहने के कारण प्रदीप हंसिका से नाराज हो गया और उसने उसको समझाने के लिए सोमवार को नवोदयनगर कॉलोनी में मिलने बुलाया। आरोपी मिलने जाने से पहले रोशनाबाद से दुकान से चाकू लेकर गया और बातचीत के बाद हंसिका के साथ रहने से इनकार करने पर नाराज प्रदीप ने जेब से चाकू निकालकर हंसिका का गला रेत दिया व मौके से फरार हो गया। प्रदीप निवासी हुसैनगंज, जिला सीतापुर (उत्तर प्रदेश) का चालान कर दिया गया है।

Exit mobile version