हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)हरिद्वार के ज्वालापुर में एक सर्राफा कारोबारी ने महिला जेई को धमकी दी है। आरोप है कि कारोबारी ने महिला जेई को फोन पर कहा, “कनेक्शन जोड़ दो, नहीं तो आपको जोड़ दूंगा, घर में घुसकर इलाज कर दूंगा।” यह धमकी बकाया वसूली के दौरान कनेक्शन काटने पर दी गई है।
“जाने क्या हुआ था?
जल बकाया वसूली के दौरान महिला जेई ने सर्राफा कारोबारी का कनेक्शन काट दिया था। इससे कारोबारी भड़क गया और उसने महिला जेई को धमकी दे डाली।
“पुलिस ने की कार्रवाई की तैयारी…
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। महिला जेई की शिकायत पर सर्राफा कारोबारी के खिलाफ केस दर्ज किया जा सकता है।आपको बता दे कि इस घटना के बाद दफ्तर में हंगामा हो गया। महिला जेई ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि कारोबारी ने उन्हें धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
“सर्राफा कारोबारी के बिगड़े बोल…
कारोबारी ने महिला जेई को फोन पर कहा, “कनेक्शन जोड़ दो, नहीं तो आपको जोड़ दूंगा, घर में घुसकर इलाज कर दूंगा।” यह धमकी सुनकर महिला जेई डर गईं और उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।

