Breaking
6 Aug 2026, Thu

हरिद्वार में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू, ज्वालापुर इंटर कॉलेज बना मूल्यांकन केंद्र

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)हरिद्वार में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। इस बार मूल्यांकन केंद्र ज्वालापुर इंटर कॉलेज को बनाया गया है, जहां बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर कापियां जांची जा रही हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी ने केंद्र का निरीक्षण किया और बताया कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह में मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

“नया मूल्यांकन केंद्र, नई सुविधाएं…

आपको बता दे कि इस साल ज्वालापुर इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इस नए केंद्र में अध्यापकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।ताकि वे कापियों का मूल्यांकन सुचारू रूप से कर सकें।

“मुख्य शिक्षा अधिकारी के निर्देश!

मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी ने बताया कि परीक्षा मूल्यांकन केंद्र में कापियों को जांचना शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह में मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जाएगा। बताया कि अध्यापकों को बारीकि से कापियों का मूल्यांकन करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि, बच्चों को परीक्षा में की मेहनत का पूरा परीक्षा फल मिल सके। उन्होंने कहा कि मूल्यांकन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *