Site icon Bhagwa Sanatan Times

हरिद्वार में अवैध निर्माण पर प्राधिकरण की कार्रवाई

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में शमशान घाट रोड पर निर्धन निकेतन के निकट ओम आश्रम द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल की उपस्थिति में सील कर दिया।

अवैध निर्माण लगभग 50_40 फीट में बाईं ओर, 18_40 फीट में सामने की ओर तथा 100_80 फीट में दाईं ओर किया जा रहा था।प्राधिकरण की टीम ने अनाधिकृत निर्माणकर्ता रणछोड़ सिंह को निर्देश दिए कि स्थल पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आगे निर्माण कार्य ना किया जाए।यह कार्रवाई प्राधिकरण की टीम द्वारा की गई, जिसमें पुलिस बल भी उपस्थित था।

Exit mobile version