Site icon Bhagwa Sanatan Times

ज्वालापुर में 2 अवैध निर्माण सील, प्राधिकरण की कार्रवाई

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) प्राधिकरण ने ज्वालापुर के बाबर कॉलोनी क्षेत्र में बिना नक्शा स्वीकृत कराए हो रहे 2 निर्माणों को सील कर दिया। कार्रवाई पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।

प्राधिकरण के अनुसार बाबर कॉलोनी, ईदगाह रोड के पास शौकत अली पुत्र मौ0 यामीन द्वारा लगभग 15’ x 15’ में भूतल पर निर्माण किया जा रहा था। इसी क्षेत्र में मुसर्रत पत्नी फारूख अली द्वारा लगभग 40’ x 50’ में भूतल पर निर्माण किया जा रहा था।

प्राधिकरण ने बताया कि उक्त दोनों निर्माणों के विरुद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वाद योजित किए गए थे। निर्माणकर्ताओं को नोटिस देकर कार्य बंद करने के निर्देश भी दिए गए थे। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने पर प्राधिकरण टीम ने दोनों स्थानों को सील कर दिया।इस दौरान मौके पर मौजूद निर्माणकर्ताओं को बिना स्वीकृति के निर्माण न करने के निर्देश दिए गए।प्राधिकरण ने आम जनता से अपील की है कि निर्माण कार्य से पूर्व आवश्यक अनुमति अवश्य प्राप्त करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version