Site icon Bhagwa Sanatan Times

अनाधिकृत व्यावसायिक निर्माणों पर HDA का हंटर: तीन स्थानों पर अवैध दुकानें सील

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)हरिद्वार विकास प्राधिकरण द्वारा शहर में अनाधिकृत निर्माणों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत आज तीन स्थानों पर व्यावसायिक निर्माणों को सील करने की कार्रवाई की गई।

“कहां-कहां हुई कार्रवाई”

1. टिहरी विस्थापित, गली नंबर 7:गली के सामने लगभग 30′ x 30′ क्षेत्रफल में अनाधिकृत व्यावसायिक निर्माण किया जा रहा था।

2. ज्वालापुर सलेमपुर, मीनाक्षीपुरम: पानी की टंकी के पास लगभग 25′ x 30′ क्षेत्रफल में दुकानों का अवैध निर्माण चल रहा था।

3. ज्वालापुर रावली महदूद: तालाब के सामने लगभग 15′ x 30′ क्षेत्रफल में दुकानों का अनाधिकृत निर्माण किया जा रहा था।

प्राधिकरण द्वारा उक्त सभी अनाधिकृत निर्माणों के विरुद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वाद योजित किए गए हैं। स्थल पर बार-बार निर्देश देने के बावजूद अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं द्वारा निर्माण कार्य बंद नहीं किया गया।इसके चलते आज प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल की उपस्थिति में तीनों अवैध निर्माणों को सील कर दिया। मौके पर मौजूद निर्माणकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए गए कि बिना सक्षम स्तर से मानचित्र स्वीकृत कराए कोई भी निर्माण कार्य न करें।

हरिद्वार विकास प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि शहर में अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नागरिक किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले प्राधिकरण से मानचित्र अवश्य स्वीकृत कराएं। नियमों का उल्लंघन करने पर सीलिंग के साथ-साथ वैधानिक कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

Exit mobile version