Site icon Bhagwa Sanatan Times

हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध चाकू सहित हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)मंगलौर कोतवाली पुलिस ने अवैध चाकू सहित एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अतुल भारद्वाज है। जो पूर्व में दिल्ली के बसन्त विहार थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसकी हिस्ट्रीशीट हाल ही में मंगलौर थाने में स्थानांतरित हुई थी।

पुलिस ने बताया कि एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर मंगलौर कोतवाली में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई।जिसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अतुल भारद्वाज बताया।

पुलिस ने बताया कि अतुल भारद्वाज के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज, हे0कानि0 विकास और कानि0 पंकज शामिल थे।

‘आरोपी का विवरण…

– नाम: अतुल भारद्वाज

– पिता का नाम: सन्दीप भारद्वाज।

– निवासी: ग्राम खेडाजट्ट, कोतवाली मंगलौर, हरिद्वार।

“बरामद माल…

– एक अदद चाकू

Exit mobile version