Site icon Bhagwa Sanatan Times

पुलिस ने बरामद किए पशु कटान के उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक तराजू

पुलिस ने बरामद किए पशु कटान के उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक तराजू

हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स

कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने अवैध पशु कटान पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गायत्री विहार कॉलोनी सराय स्थित एक दुकान में अवैध रूप से भैंस वंशीय पशु का कटान किया जा रहा है।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान का लोहे का शटर खुलवाया। अंदर एक व्यक्ति पशु का अवैध कटान करता पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हारुन पुत्र गुलजार निवासी मोहल्ला कस्सावान, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार बताया।

मौके से पुलिस ने 12 किलोग्राम अवैध मांस, पशु कटान के उपकरण और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय जादौन ने मौके पर पहुंचकर मांस की जांच की और इसे भैंस वंशीय पशु का बताया। वास्तविकता की पुष्टि के लिए मांस का नमूना प्रयोगशाला भेजा गया है। बरामद मांस को चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में नष्ट कर दिया गया।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 399/2025, धारा 11(1)(ठ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और 325 BNS के तहत कोतवाली ज्वालापुर में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम –
• अपर उप निरीक्षक गंभीर तोमर
• हेड कांस्टेबल दलवीर भंडारी
• कांस्टेबल मनोज डोभाल
• कांस्टेबल कर्म सिंह
• कांस्टेबल यशवंत सिंह

Exit mobile version