
पिरान कलियर:(जीशान मलिक) ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने अवैध पशु कटान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिरान कलियर क्षेत्र में एक स्थान से करीब 230 किलोग्राम भैंसवंशीय पशु मांस और कटान में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार मौके से दो आरोपी फरार हो गए, जिनके खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में गौकशी, पशु तस्करी और अवैध पशु कटान की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दो अक्टूबर को गौवंश संरक्षण स्क्वाड गढ़वाल परिक्षेत्र हरिद्वार और कोतवाली पिरान कलियर पुलिस की संयुक्त टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी।
टीम जब पिरान कलियर स्थित इमाम साहब की दरगाह के निकट पहुंची तो एक घेर में दो व्यक्ति कथित रूप से बिना लाइसेंस अवैध पशु कटान करते पाए गए। पुलिस को देखकर दोनों मौके से फरार हो गए। तलाशी के दौरान मौके से करीब 230 किलोग्राम भैंसवंशीय पशु मांस तथा पशु कटान के उपकरण बरामद किए गए।पुलिस ने मामले में आजाद पुत्र शफी निवासी वार्ड नंबर-1 कलियर तथा मोबिन पुत्र निन्ना निवासी मोहल्ला कस्साबान, ज्वालापुर के खिलाफ मुकदमा संख्या 244/2026 दर्ज किया है। दोनों के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(ठ) के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1-आजाद पुत्र शफी नि0 वार्ड न0 01 कलियर कोतवाली कलियर हरिद्वार उम्र 38 वर्ष
2-मोबिन पुत्र निन्ना नि0 मोहल्ला कस्साबान कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 45 वर्ष।
बरामदगी में एक कुल्हाड़ी, दो छुरी और एक सुवा शामिल है। कार्रवाई करने वाली टीम में निरीक्षक शरद सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील सैनी, हेड कांस्टेबल पूरन सिंह दानू, कांस्टेबल बृजकिशोर, राजेंद्र, प्रवीन कुमार, महिला कांस्टेबल लखमीरी तथा गौवंश संरक्षण दल के कांस्टेबल प्रकाश मनराल और कांस्टेबल प्रदीप सिंह शामिल रहे।

