रूड़की:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) कोतवाली रुड़की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पशु वध के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 800 किलोग्राम भैंस वंशीय मांस और कटान के उपकरण बरामद किए हैं।दिनांक 19.07.2026 को पुलिस टीम ने माहीग्रान मोहल्ले में स्थित एक मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर से भारी मात्रा में भैंस वंशीय मांस और कटान उपकरण मिले। मौके से अकरम उर्फ छोटा और शाहरुख को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली रुड़की में मुकदमा अपराध संख्या 310/26 धारा 3/11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरामदगी: 800 किलोग्राम भैंस वंशीय मांस व कटान उपकरण
गिरफ्तार आरोपी:
1. अकरम उर्फ छोटा पुत्र सलीम, निवासी नूर मस्जिद वाली गली, माहीग्रान इमली रोड, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार
2. शाहरुख पुत्र इस्लाम, निवासी बड़ा रोड, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार
पुलिस टीम: उ.नि. सुभाष चंद्र ज़ख्मोला, हेड कांस्टेबल विपिन, कांस्टेबल सुरेश तोमर।

