Site icon Bhagwa Sanatan Times

रात में भाग रहे युवक से अवैध चाकू बरामद, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) थाना बहादराबाद पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी शांतरशाह रोड पर पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस का मानना है कि आरोपी किसी संगीन वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।संदिग्ध व्यक्तियों व असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चेतक पर नियुक्त पुलिसकर्मी रात में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बढेडी से शांतरशाह रोड पर एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ।

“मुकदमा दर्ज, कोर्ट में पेशी”

पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना बहादराबाद में मु0अ0सं0 1833/25 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

“गिरफ्तार आरोपी”  

आसिफ पुत्र सलीम, उम्र 20 वर्ष, निवासी फोरी नगर, शांतरशाह, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार।

“बरामदगी”

01 अवैध चाकू

“पुलिस टीम में शामिल” 

1. कांस्टेबल चन्दन चौहान

2. होमगार्ड अभिषेक।

Exit mobile version