Site icon Bhagwa Sanatan Times

स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में कदम: लालढांग मीठीबेरी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में कदम: लालढांग मीठीबेरी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

हरिद्वार, 22 मई 2025 मनन ढींगरा भगवा सनातन टाइम्स

– आदर्श युवा समिति हरिद्वार द्वारा लालढांग मीठीबेरी में द हंस फाउंडेशन एवं स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी के संयुक्त सहयोग से एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में ड्यूल किट की सहायता से एचआईवी एवं वीडीआरएल की जांच की गई। साथ ही विशेषज्ञों द्वारा आंख, नाक, कान एवं गले की भी निशुल्क जांच की गई। शिविर में अनेक मरीजों को मुफ्त दवाइयां एवं चश्में वितरित किए गए, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को अत्यंत लाभ मिला।

इस अवसर पर डॉ. रमेश कुमार मिश्रा, परियोजना प्रबंधक सौरभ, ज्योति, सुनीता, उजमा सहित कई स्वास्थ्य कर्मी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना एवं निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना रहा। स्थानीय जनता ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की मांग की।

Exit mobile version