Site icon Bhagwa Sanatan Times

स्वतंत्रता दिवस पर मसरूर ने दी देशवासियों को दिली मुबारकबाद

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम मेहवड़ कलां से बीडीसी पद के भावी उम्मीदवार मसरूर ने समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया।

मसरूर ने कहा कि 15 अगस्त केवल जश्न मनाने का दिन नहीं, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का अवसर है, जिनकी कुर्बानियों की बदौलत आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं।उन्होंने कहा कि देश की तरक्की और मजबूती के लिए सभी धर्मों और वर्गों के लोगों को आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने कहा,“हमारा देश तभी और मजबूत होगा, जब हम सभी मिल-जुलकर एक-दूसरे का सम्मान करेंगे और समाज में भाईचारे की भावना को कायम रखेंगे। स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने के लिए हम सभी को अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभानी होगी।”मसरूर ने ग्राम मेहवड़ कलां के लोगों समेत क्षेत्रवासियों को भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह क्षेत्र के विकास, आपसी भाईचारे और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने सभी देशवासियों के लिए सुख, शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।“आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लें।”

Exit mobile version