सलेमपुर:(चीफ एडिटर)ग्राम सलेमपुर, सुमन नगर, सलेमपुर हाईवे सहित विभिन्न स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राव फरमान अली ने शिक्षकों और सम्मानित ग्रामीणों के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान गूंज उठा और सभी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
राव आफाक अली ने कहा कि 15 अगस्त का दिन हमारे लिए राष्ट्रीय पर्व है, जिस दिन हमें अंग्रेजों के क्रूर शासन से आजादी मिली। यह दिन स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्षों को याद करने का है। वरिष्ठ अधिवक्ता राव फरमान अली ने कहा कि यह आजादी हमारे पूर्वजों ने दिलाई है, अब जिम्मेदारी हमारी है कि भारत को सुरक्षित, शिक्षित, सुंदर और मजबूत बनाएं।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राव काशिफ ने अपने उद्बोधन में कहा कि 15 अगस्त 1947 देश के लाखों लोगों की कुर्बानियों की याद दिलाता है। यह दिन उन शहीदों को नमन और श्रद्धांजलि देने का दिन है। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हाजी मुस्तफ़ा ने भी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नसीम सलमानी, राव आशिफ, वरिष्ठ पत्रकार नसीब आलम, आबाद अल्वी, दिलसाद मलिक, राव सफररत समेत अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे और सभी ने मिलकर देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया।

