Site icon Bhagwa Sanatan Times

बैंक प्रतिनिधियों संग अहम बैठक

दिनांक 3 फरवरी को स्थाई लोक अदालत के सभागार में अध्यक्षा, स्थाई लोक अदालत, हरिद्वार, नीतू जोशी (एच.जे.एस) की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर सहित बैंक ऑफ बडौदा, भारतीय स्टेट बैंक, आई.सी.आई.सी.आई, पंजाब नेशनल बैंक, अल्मोडा अर्बन बैंक तथा इण्डियन ओवरशीज बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। बैठक के दौरान अध्यक्षा ने स्थाई लोक अदालत की कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया। इसी संयु

क्त बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा करते हुए बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रिलिटिगेशन (वाद-पूर्व) मामलों और लम्बित वादों को आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित करने हेतु प्राथमिकता दें। सचिव ने बैंक प्रतिनिधियों को अधिक से अधिक मामलों को लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करने हेतु प्रोत्साहित किया ताकि आम जनता को त्वरित न्याय मिल सके।

Exit mobile version