Site icon Bhagwa Sanatan Times

स्कूटी सवार बदमाश को तमंचा व जिंदा कारतूस सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार:(जीशान मलिक)त्योहारों के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में थाना बहादराबाद क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान पुलिस टीम ने एक लाल रंग की स्कूटी जिसका नंबर (UK07DE6287)एक सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोककर चैक किया।तो उसके पास से 12 बोर का अवैध तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने की पूछताछ अभियुक्त की पहचान प्रकाश पुत्र केदारनाथ, निवासी ग्राम भांदो, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ (उ०प्र०) – के रूप में हुई है।

व्यक्ति किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। पकड़े गए व्यक्ति के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Exit mobile version