Site icon Bhagwa Sanatan Times

सेवा एवं समर्पण का सम्मान: तीन उप निरीक्षक बने निरीक्षक

सेवा एवं समर्पण का सम्मान: तीन उप निरीक्षक बने निरीक्षक

देहरादून,  विवेक नेगी 31 मई 2025

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय, देहरादून में दिनांक 31 मई 2025 को एक गरिमामय एवं भव्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने अपने कर-कमलों से तीन अधिकारियों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की।

 

इस अवसर पर उप निरीक्षक पद से पदोन्नत हुए मौहम्मद यासीन, प्रवीन सिंह एवं दीपक नौटियाल को निरीक्षक के प्रतीक चिन्ह (स्टार) प्रदान कर सम्मानित किया गया। डीजीपी सेठ ने तीनों अधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पदोन्नति न केवल उनके उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन का प्रमाण है, बल्कि उत्तराखंड पुलिस बल की गरिमा एवं सुदृढ़ता को और अधिक सशक्त करेगी।

 

अपने संदेश में डीजीपी ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को उनके भविष्य के दायित्वों के प्रति सजग, जिम्मेदार और समर्पित रहने की प्रेरणा दी तथा उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।

समारोह में पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अनेक कर्मी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में अनुशासन, सम्मान और गौरव का वातावरण परिलक्षित हुआ, जो उत्तराखंड पुलिस की गौरवशाली परंपराओं को दर्शाता है।

Exit mobile version