Site icon Bhagwa Sanatan Times

स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक

देहरादून:(जीशान मलिक) स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के 14 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक”से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की है।पदक के लिए चयनित 14 कार्मिकों में आठ का चयन सेवा के आधार पर,जबकि छह का चयन विशिष्ट कार्यों के लिए किया गया है।

सेवा के आधार पर मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक के लिए पुलिस महानिरीक्षक नीलेश आनंद भरणे (साइबर/एसटीएफ), अपर पुलिस अधीक्षक रेवाधर मठपाल (पुलिस दूरसंचार, नैनीताल), पुलिस उपाधीक्षक भास्कर लाल शाह (सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा), पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेंद्र सिंह राणा (चमोली), पुलिस उपाधीक्षक मनीष जस्वाल(पुलिस मुख्यालय), निरीक्षक गिरीधर सिंह रावत,निरीक्षक मोहम्मद यासीन(पुलिस मुख्यालय) तथा गुल्मनायक दिनेश चंद्र (40वीं वाहिनी पीएसी) का चयन किया गया है।

विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से स्वर्गीय निरीक्षक मनोज मनराल (अभिसूचना, एलआईयू देहरादून) और स्वर्गीय उपनिरीक्षक विनोद कुमार (नागरिक पुलिस, टिहरी गढ़वाल) को मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा।इसके अलावा पुलिस महानिरीक्षक सुनील कुमार मीणा(कार्मिक), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह(हरिद्वार), अपर पुलिस अधीक्षक शांतनु पराशर (साइबर क्राइम पुलिस थाना, देहरादून) तथा पुलिस उपाधीक्षक मनोज असवाल(अभिसूचना) को भी विशिष्ट कार्य के लिए पदक प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पदक के लिए चयनित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पुलिस कार्मिकों की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाभाव का सम्मान है। इससे पूरे पुलिस बल को अपने दायित्वों का और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा मिलेगी।

Exit mobile version