Site icon Bhagwa Sanatan Times

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, एसएसपी दून बोले—पुलिस परिवार रहेगा हमेशा साथ

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, एसएसपी दून बोले—पुलिस परिवार रहेगा हमेशा साथ

देहरादून,अंशुल बसनेत,भगवा सनातन टाइम्स

दिनांक: 30 जून 2025 देहरादून पुलिस कार्यालय में आज जून माह में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के सम्मान में एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को शाल, स्मृति चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

विदाई समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन क्षणों को साझा किया जब वे सेवा के दौरान कठिन परिस्थितियों से जूझे और ड्यूटी को सर्वोपरि रखा। उन्होंने अपने अनुभवों से सभी को अवगत कराया और प्रेरणादायक मार्गदर्शन दिया।

इस मौके पर एसएसपी देहरादून ने कहा, “सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के अनुभव हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं। हमें उनसे प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। पुलिस परिवार भविष्य में भी आपकी हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहेगा।”

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों का विवरण:

  1. पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार जोशी
    सेवाकाल: 35 वर्ष, 9 माह, 13 दिन
    सेवा स्थल: गाजियाबाद, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, चमोली, सीबीसीआईडी, देहरादून
  2. उप निरीक्षक (नापु) रायचन्द्र सिंह
    सेवाकाल: 38 वर्ष, 10 माह, 29 दिन
    सेवा स्थल: पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, उत्तरकाशी, देहरादून
  3. सहायक उप निरीक्षक (एम) हामिद अली मुजफ्फर
    सेवाकाल: 30 वर्ष, 10 माह, 16 दिन
    सेवा स्थल: पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, देहरादून
  4. अवर निरीक्षक (संपु) सत्यवीर सिंह
    सेवाकाल: 41 वर्ष, 6 माह, 6 दिन
    सेवा स्थल: मुरादाबाद, पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड, देहरादून
  5. लीडिंग फायरमैन दिगम्बर प्रसाद
    सेवाकाल: 39 वर्ष, 4 माह, 29 दिन
    सेवा स्थल: उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, देहरादून
  6. ओपी विनोद कुमार
    सेवाकाल: 39 वर्ष, 3 माह, 13 दिन
    सेवा स्थल: खीरी (उत्तर प्रदेश), देहरादून

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के साथ पुलिस अधीक्षक नगर, यातायात, विकासनगर/ऋषिकेश, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के परिवारजन एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version