Site icon Bhagwa Sanatan Times

सीईसी ज्ञानेश कुमार के आगरा स्थित पैतृक घर पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट-दीवारों पर पोती कालिख

राजस्थान/आगरा: मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन अब उनके पैतृक आवास तक पहुंच गया है। सोमवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगरा की विजय नगर कॉलोनी स्थित उनके घर के गेट और दीवारों पर कालिख पोत दी और ‘वोट चोर’ और ‘गद्दार’ जैसे नारे लिख दिए।

जानकारी के अनुसार प्रदेश संगठन महासचिव अनिल यादव के नेतृत्व में मुकेश धनगर, शाहबाज, उमेश शर्मा सहित कई कार्यकर्ता पैतृक आवास पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। दीवारों पर स्प्रे पेंट से ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की गई।बताया जा रहा है कि अंग्रेजी अखबार में छपी एक रिपोर्ट के बाद से कांग्रेस सीईसी के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन कर रही है। इससे पहले दिल्ली के जंतर-मंतर और लखनऊ स्थित निर्वाचन कार्यालय पर भी कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गेट-दीवारों पर पोती गई कालिख और नारे मिटाने में जुट गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version