Site icon Bhagwa Sanatan Times

वोट चोरी का आरोप: रुड़की में कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च, चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला

रुड़की:(जीशान मलिक) मुख्य चुनाव आयुक्त पर वोट चोरी और लोकतंत्र से धोखा करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।अंबेडकर प्रतिमा से शुरू हुआ यह मार्च ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पहुंचा। यहां कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तहसील कार्यालय के बाहर उनका पुतला दहन किया। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ को ज्ञापन सौंपकर मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट चोरी के खिलाफ पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रही है।प्रदर्शन में जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष हाजी फुरकान अहमद, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, प्रदेश महामंत्री राव शेर मोहम्मद, अरविंद प्रधान, पूर्व मेयर यशपाल राणा, पूर्व मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता, युवा नेता प्रणय प्रताप सिंह, पीसीसी सदस्य सचिन गुप्ता, प्रदेश सचिव सुधीर शांडिल्य, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी, हाजी नौशाद अली, हाजी मुन्ना राव, सेवादल जिलाध्यक्ष सुशील कश्यप, अनिल पुंडीर, नीरज सैनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version