देहरादून:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून स्थित प्रेस क्लब में शिवसेना के एक भव्य संगठनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना पक्ष प्रमुख एकनाथ शिंदे और राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल के निर्देशानुसार राष्ट्रीय समन्वयक राज सिंह चंदेल ने सागर रघुवंशी को शिवसेना (मुख्य संगठन) उत्तराखण्ड का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया।
इस आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय समन्वयक राज सिंह चंदेल ने कहा कि शिवसेना को उत्तराखण्ड में जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर शिवसेना को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सागर रघुवंशी इससे पहले युवा सेना उत्तराखण्ड के प्रदेश प्रमुख और शिवसेना के सह कार्यवाहक प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनके नेतृत्व में सदस्यता अभियान के जरिए हजारों युवाओं को शिवसेना से जोड़ा गया। संगठन विस्तार और जनसंपर्क में उनके योगदान को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड की नई प्रदेश कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई।प्रदेश पदाधिकारी मनोज सरीन – प्रदेश मुख्य उपाध्यक्ष, संजीव मैठाणी – प्रदेश प्रवक्ता, सुमित चौधरी एवं प्रकाश भट्ट – प्रदेश महासचिव, दीपक चौहान – प्रदेश महामंत्री, शिवम कुमार – प्रदेश प्रचारक, इंद्रेश गुप्ता – प्रदेश मुख्य सचिव।प्रदेश सचिव: सुनील सेनी, रोहित सेनी, संजय कन्नौजिया, रितिबल शर्मा, गौरव ठाकुर, राज वर्मा, अभिनाश कुमार, जितेंद्र कुमार, मनवर सिंह, विकास शर्मा एवं राजू। प्रदेश सह सचिव: आनंद, कुलदीप, विकास राजपूत, अनिल वर्मा, रवि दिवाकर, राधे दिवाकर, अनिल रघुवंशी, हंसराज रघुवंशी, रमेश चंद, विनय भट्ट एवं चेतन पांडे।
मंडल और जिला जिम्मेदारियां: पुरान भट्ट – कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष, योगेश भट्ट – गढ़वाल मंडल उपाध्यक्ष, मुनिश चौहान – देहरादून जिला अध्यक्ष, अरुण कश्यप – ऊधम सिंह नगर जिला अध्यक्ष, रजत जोशी – पिथौरागढ़ जिला अध्यक्ष, मंजीत भट्ट – देहरादून महानगर अध्यक्ष।
कार्यक्रम के दौरान उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से आए पूर्व सैनिकों, अधिवक्ताओं, युवाओं और सामाजिक संगठनों के 1000 से अधिक लोगों ने शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की।नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सागर रघुवंशी ने कहा, “शिवसेना के शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसे मैं निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगा। हमारा लक्ष्य उत्तराखण्ड के हर बूथ, वार्ड, नगर और जिले तक संगठन को मजबूत करना है। शिवसेना की राष्ट्रवादी और जनहितकारी विचारधारा को घर-घर पहुंचाएंगे।”कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवसैनिक, पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नई कार्यकारिणी का स्वागत कर संगठन को उत्तराखण्ड में और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

