Site icon Bhagwa Sanatan Times

युवासेना का विस्तार: देहरादून में जिला व महानगर गठन, सैकड़ों युवाओं ने शिवसेना जॉइन की

देहरादून:(चीफ एडिटर)(उत्तराखंड न्यूज़) – युवासेना प्रदेश प्रमुख उत्तराखंड सागर रघुवंशी ने राजधानी देहरादून जिले में युवासेना का जिला और महानगर संगठन का गठन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवाओं ने युवासेना शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की और हिंदुत्व विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

रघुवंशी ने कहा कि शिवसेना पंत प्रमुख एकनाथ शिंदे, युवाओं के प्रेरणा स्रोत डॉ. श्रीकांत शिंदे, राष्ट्रीय सचिव अभिजीत अडसूल और राष्ट्रीय समन्वयक अशोक कुमार के आशीर्वाद से युवासेना तेजी से विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि आज भी हिंदुहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे और धर्मवीर आनंद दिघे की शिक्षाएं युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं।

देहरादून में नए पदाधिकारी नियुक्त

संगठन विस्तार के तहत युवासेना में कई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

• मंजीत भट्ट – महानगर अध्यक्ष

• रवि गैरोला – जिला अध्यक्ष

• सुमित चौधरी – महानगर उपाध्यक्ष

• रवि जैसवाल और कुनाल कनोजिया – महानगर सचिव

• सौरव कांगड़ा, शुभम कश्यप, रणवीर सिंह, आयुष गैरोला – जिला सचिव

इसी क्रम में महानगर देहरादून के कई वार्डों में वार्ड प्रमुख भी नियुक्त किए गए, जिनमें

• सतीश कुमार (वार्ड 89 विजय पार्क)

• अजीत सिंह (वार्ड 70 तुनवाला और वार्ड 38 लाखीबाग)

• मनोज रावत (वार्ड 94 डोभाल वाला)

• राजीव कुमार (वार्ड 38 नेहरू कॉलोनी)

• नीरज कुमार (वार्ड 04 केनाल रोड) शामिल हैं।

युवाओं से किया आह्वान

इस अवसर पर सागर रघुवंशी ने युवाओं से अपील की कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ निडर होकर आगे आएं और धर्म-संस्कृति की रक्षा में युवासेना का साथ दें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में युवाओं की आवाज उठाने के लिए शिवसेना प्रतिबद्ध है।

क्यों खास है यह आयोजन?

• देहरादून में युवासेना का बड़ा विस्तार हुआ।

• सैकड़ों युवाओं ने शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की।

• संगठन को मजबूत करने के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

Exit mobile version