Site icon Bhagwa Sanatan Times

देवभूमि में शिवसेना का संगठनात्मक विस्तार, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

देहरादून:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) उत्तराखंड में शिवसेना (शिंदे गुट) ने संगठन विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया। राजधानी देहरादून में आयोजित कार्यकर्ता मिलन एवं संगठन विस्तार समारोह में प्रदेश से लेकर जिला, मंडल और महानगर स्तर तक नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गईं। कार्यक्रम में प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ भाग लिया।समारोह के दौरान विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े युवाओं, महिलाओं, पूर्व सैनिकों, अधिवक्ताओं और अन्य लोगों ने शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की। संगठन की ओर से दावा किया गया कि बड़ी संख्या में नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से प्रदेश में पार्टी का जनाधार और संगठनात्मक ढांचा मजबूत होगा।संगठन विस्तार के तहत मनोज सरीन को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, संजीव मैठाणी को प्रदेश प्रवक्ता, सुमित चौधरी और दीपक चौहान को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। अरुण कश्यप को कुमाऊं मंडल अध्यक्ष, मुनिश चौहान को गढ़वाल मंडल अध्यक्ष, मंजीत भट्ट को जिला महानगर देहरादून अध्यक्ष, आयुष पासवान को जिला देहरादून सचिव, शिवम को प्रदेश प्रचारक तथा सुरेश टम्टा को प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।

इसके अलावा इंद्रेश गुप्ता, अज्जू भाई, सजीव कपूर, रोशन गर्ग, रोहित सेनी, हरि ॐ यादव, महावीर सिंह, संजय कुकरेती, रमेश चंद और जितेंद्र कुमार को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं अरुण गोदियाल, जयदीप यादव, गौरव ठाकुर, विकास राजपूत, रवि दिवाकर, राधे चौहान, अनिल रघुवंशी, विनय भट्ट, समीर राणा, प्रेम सिंह बडोला, विनोद कुमार, दीपक प्रसाद, अनुज प्रजापति और किशन कुमार को प्रदेश सह सचिव बनाया गया।कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना के पक्षप्रमुख एकनाथ शिंदे की ओर से उत्तराखंड संगठन के लिए शुभकामना संदेश-पत्र प्राप्त होने की जानकारी दी गई। संदेश में उत्तराखंड को देवभूमि और वीर सैनिकों की भूमि बताते हुए प्रदेश में संगठन के विस्तार पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया गया।

शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसूल की ओर से भी प्रदेश संगठन को शुभकामना संदेश भेजा गया। उन्होंने प्रदेश प्रमुख सागर रघुवंशी और उनकी टीम को संगठन विस्तार के लिए बधाई दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवसेना उत्तराखंड के प्रदेश प्रमुख सागर रघुवंशी ने कहा कि संगठन का विस्तार प्रदेश में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक पहुंचाने के साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।रघुवंशी ने कहा कि वरिष्ठ एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान शिवसेना के जयघोष भी लगाए गए।

Exit mobile version